SPMCHP231-2 Image
भोपालमध्य प्रदेश

सागर जिले के बीना में कर्ज से परेशान डॉक्टर दंपति ने किया सुसाइड

सागर यशभारत. कर्ज से परेशान डॉक्टर दंपती ने सागर जिले के बीना में बीती रात अपने घर में सुसाइड कर लिया। पति का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। दोनो सरकारी सेवा में थे। पटना से यहां पहुंचे उनके बेटे ने पड़ोसियों और पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और सागर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे। डॉ. बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। वहीं, डॉ. मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। पटना के एम्स से एमबीबीएस कर रहा उनका बेटा प्रतीक शनिवार सुबह सात बजे बीना लौटा तब घटना का पता चला। बेटे की रात 10 बजे के आसपास बीना निकलने के पहले अपने पिता से बात हुई थी। सुबह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे खुले हुए मिले। अंदर गया तो माता- पिता को मृत पाया।
बीना थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि घर में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image