इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

घने कोहरे में ट्रक से टकराई आर्टिका कार पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

पुलिस व यूपीडा टीम मौके पर रही मौजूद

घने कोहरे में ट्रक से टकराई आर्टिका कार पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

पुलिस व यूपीडा टीम मौके पर रही मौजूद

Sultanpur Accident News


एक्सल टूटने से खड़ी हुई थी भूसा लदी ट्रक

 उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब घने कोहरे के बीच पीछे से आ रही एक लग्जरी कार भूसा लदी खराब ट्रक से टकरा गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरपीपुर के पास माइलस्टोन 142.9 किलोमीटर पर हुआ। बिहार जा रही भूसा लदी ट्रक का एक्सल टूट गया था, जिसके चलते ट्रक एक्सप्रेस-वे पर ही खड़ी हो गई

इसी दौरान लखनऊ से आजमगढ़ जा रही एक आर्टिका कार घने कोहरे के कारण ट्रक को समय रहते नहीं देख सकी और पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की गई जान

हादसे में आजमगढ़ के सराय मीर थाना क्षेत्र के देवखर गांव निवासी सिकंदर पुत्र हरिवंश और अजय पुत्र रामबली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर हरिवंश को भी मृत घोषित कर दिया गया। इस प्रकार इस हादसे में पिता-पुत्र समेत कुल तीन लोगों की जान चली गई।
आठ घायल, दो की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कार में सवार अन्य छह घायलों का इलाज दोस्तपुर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अंबेडकर नगर अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस व यूपीडा टीम मौके पर रही मौजूद

जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। मौके पर जयसिंहपुर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा, सेमरी चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक दिवाकर द्विवेदी सहित यूपीडा कर्मचारी कपिल देव यादव और राम जगत तिवारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button