सूर्याअस्त के आधे घंटे पहले वन विहार से बाहर निकलना होगा पर्यटकों को – वन विहार प्रबंधन ने घूमने के समय में 31 अक्टूबर तक किया गया बदलाव

सूर्याअस्त के आधे घंटे पहले वन विहार से बाहर निकलना होगा पर्यटकों को
– वन विहार प्रबंधन ने घूमने के समय में 31 अक्टूबर तक किया गया बदलाव
भोपाल यशभारत। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का समय बदल दिया गया है। 31 अक्टूबर तक के लिए यह बदलाव किया गया है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के समय को ध्यान में रखते प्रबंधन ने समय बदला है। हर साल चार बार समय में बदलाव किया जाता है। प्रबंधन के मुताबिक पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय में परिर्वतन किया गया है। वन विभाग के फील्ड डायरेक्ट विजय कुमार ने बताया कि 1 अगस्त से सुबह 6.30 बजे खुलेगा और शाम को 6.30 बजे बंद होगा।
पर्यटकों के घूमने के लिए एक घंटा कम समय मिलेगा
वन विहार के प्रबंधन ने जो समय निर्धारित किया है उसके तहत अब पर्यटकों को वन विहार की सैर करने के लिए एक घंटे का समय बंद होगा। यहां आने वाले पर्यटकों को सूर्याअस्त के आधे घंटे पहले बाहर नकलना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले यह समय सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक था, यानी अब पर्यटकों को घूमने के लिए एक घंटा कम समय मिलेगा। नई समय सारणी 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक लागू होगी। साथ ही टिकट विंडो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।
जल्द बंद होगी टिकट विंडो
भोपाल का वन विहार पार्क ऐसा इसलिए क्योंकि पार्क के नियम के अनुसार एक साल में चार बार वन विहार की टाइमिंग बदली जाती है। न केवल पार्क का खुलने और बंद होने का समय बदला है, बल्कि टिकट विंडो भी अब शाम 6 बजे तक ही खुली रहेगी। यानी शाम 6 बजे के बाद पर्यटक एंट्री नहीं ले सकेंगे। पार्क प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि शाम 6.30 बजे पार्क पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
30 मिनट पहले बंद होगी एंट्री
पार्क प्रशासन के अनुसार, एंट्री गेट बंद होने का समय पार्क बंद होने से 30 मिनट पहले होगा, ताकि समय पर सभी पर्यटक बाहर निकल सकें और प्रबंधन को समायोजित करने में आसानी है।
समय बदलाव का कारण क्या है
वन विहार फील्ड डायरेक्ट के अनुसार यह समय में बदलाव मौसम और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हर साल मौसम के अनुसार पार्क की समय-सारणी चार बार बदली जाती है। यह नई व्यवस्था 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इसके बाद मौसम अनुसार समय फिर बदला जाएगा। 1 नवंबर से वन विहार की टाइमिंग को फिर बदला जाएगा।







