Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

तिलवारा दद्दा घाट में नहाने गए तीन किशोर डूबे, तीनों की मौत

जबलपुर, यश भारत

तिलवारा दद्दा घाट में नहाने गए तीन किशोर डूबे, तीनों की मौत

जबलपुर, यश भारत। तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित दद्दा घाट में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने पहुंचे तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे मुजावर मोहल्ला, गढ़ा निवासी तीन किशोर दद्दा घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे घाट के पास वॉटर प्लांट क्षेत्र में चल रही खुदाई वाले गहरे हिस्से तक पहुंच गए, जहां पानी अधिक गहरा होने के कारण तीनों डूब गए।
मृतकों की पहचान 16 वर्षीय राजा खान, 18 वर्षीय साहिल खान और तीसरे किशोर साहिल (पिता – शकील) के रूप में हुई है। तीनों मुजावर मोहल्ला, गढ़ा स्थित सूपाताल क्षेत्र के रहने वाले थे।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम के आने से पहले स्थानीय नाविकों और आसपास मौजूद युवकों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button