युवा कांग्रेस चुनाव प्रदेश के लिए शहर से तीन नाम, शहर अध्यक्ष को लेकर 10 से ज्यादा नामों की चर्चा ग्रामीण से चार दावेदार

जबलपुर यश भारत। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए जारी चुनाव प्रक्रिया के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए जबलपुर से तीन नाम सामने आए हैं। जबकि पूरे प्रदेश से दावेदारों की संख्या 43 बताई जा रही है। वहीं शहर अध्यक्ष के लिए 10 से ज्यादा नाम चर्चा में है। अब देखने वाली बात यह है कि अंतिम समय में कौन बाजी मार ले जा सकता है। प्रदेश के लिए जो तीन नाम चल रहे हैं उनमें प्रियंका केशरवानी यश घनघोरिया और सौरभ गौतम के नाम शामिल है जबकि शहर अध्यक्ष के लिए चलने वाले नाम में अभिषेक सोनकर अमित सोनकर दुर्गेश डागोर राहुल बघेल राजीव सोनकर संजय अहिरवार सत्येंद्र कुरेले शिल्पा चौधरी शुभम बोहित सोहेल अख्तर और सुभांशु कनौजिया के नाम शामिल हैं। और इन्हीं नामो में से कोई एक ही शहर अध्यक्ष बनेगा। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक ग्रामीण अध्यक्ष के लिए चार नाम सामने आ रहे हैं। दिन में शुभम श्रीवास्तव राजा अभिषेक यादव सौरभ गौतम और अमन गोस्वामी के नाम शामिल हैं। इनमें से सौरभ गौतम का नाम ऐसा है जो प्रदेश के दावेदार में भी था।उल्लेखनीय है कि लंबे समय के बाद हो रही युवक कांग्रेस के चुनाव इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए कराये जा रहे हैं और चुनाव की यह प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है और जून तक चलने वाली है। होने वाले युवा कांग्रेस के चुनाव के बाद युवा कांग्रेस की राजनीति में बड़े बदलाव दिख सकते हैं। युवक कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 48 महासचिव बनाए जाना है जिनमे में से एक पद ट्रांसजेंडर के लिए रिजर्व किया गया है। नामांकन की प्रक्रिया 13 मई तक थी इसके बाद स्कूटनिंग की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो गाइडलाइन निर्धारित की गई है उसके अनुसार जो पूर्व में पदाधिकारी नहीं थे उन्हें भी चुनाव लड़ने की मंजूरी दी गई है। गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए पूर्व में पदाधिकारी होना जरूरी था लेकिन कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जो चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन क्राइटेरिया के बाहर थे ऐसे में उनका इंटरव्यू लिया गया है और उसके बाद परफॉर्मर लिस्ट जारी की गई है इसमें 43 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दी गई है यही 43लोग चुनाव के लिए अधिकृत हैं।