जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इंडोनेशिया में बाल-बाल बचा बोइंग 737 विमान, सांसें अटका देने वाला वीडियो वायरल

 

टैंगरैंग, इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के टैंगरैंग प्रांत स्थित सोएकरनो-हट्टा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। बैटिक एयरलाइन का एक बोइंग 737 विमान खराब मौसम के दौरान लैंडिंग करते समय रनवे पर अनियंत्रित हो गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से इसे क्रैश होने से बचा लिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम सी गई हैं।


 

तेज हवाओं और बारिश के कारण डगमगाया विमान

 

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट PK-LDJ (बैटिक एयरलाइन का बोइंग-737) भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच हवाई अड्डे पर उतर रहा था। रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान तेज हवा के झोंके के कारण बुरी तरह डगमगाया और एक तरफ तेजी से झुक गया। विमान का एक पंख तो लगभग रनवे से टकराने ही वाला था। यह मंज़र इतना भयावह था कि एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बैटिक एयरलाइन के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस स्ट्रैटेजिक ऑफिसर दानंग मंडला प्रिहंतोरो ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पायलट ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और सुरक्षित लैंडिंग कराई। घटना के बाद इंजीनियर्स की टीम ने विमान की पूरी जांच की, जिसमें पता चला कि विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और इसे आगे की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।


 

अहमदाबाद में हुए बोइंग 737 क्रैश की यादें ताज़ा

यह घटना भारत के अहमदाबाद शहर में हुए एक पुराने बोइंग-737 विमान क्रैश की याद दिलाती है, जिसमें 275 लोगों की जान चली गई थी। इंडोनेशिया में हुए इस हालिया हादसे में पायलट की त्वरित कार्रवाई ने कई जिंदगियों को बचाया है, जो निश्चित रूप से सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button