दिनदहाड़े दुकान के सामने से टीवी ले उड़े चोर
रविवार को दिनदहाड़े भैंस उठा कर ले गये चोर

दिनदहाड़े दुकान के सामने से टीवी ले उड़े चोर,रविवार को दिनदहाड़े भैंस उठा कर ले गये चोर
जबलपुर यश भारत। शहर में चोरी की घटनाओं पर विराम लगते नहीं दिख रहा अब तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नजर आ रही है की पलक झपकते ही दुकान के सामने से एलसीडी टीवी ही उड़े। उक्त घटना आधारताल थाना अंतर्गत सुहागी से सामने आई है और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना की शिकायत अधारताल पुलिस में भी की गई है और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का सुराग लगाने में लगी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुहागी मुख्य मार्ग की है। यहां पर अशोकनगर आधारताल के रहने वाले आयुष पिता अजय सिंह की टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान आयुष इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। मंगलवार शाम 4:30 के करीब जब आयुष दुकान में अंदर कुछ काम कर रहा था तभी एक एक्सेस गाड़ी में दो अज्ञात तत्व आए और दुकान की बाहर रखा एलसीडी टीवी उठाकर चलते बने सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। बाद में उक्त घटना की शिकायत आधारताल पुलिस को की गई। पुलिस पतासाजी शादी करने में लगी है।

रविवार को दिनदहाड़े भैंस उठा कर ले गये चोर
आधारताल और गोहलपुर थाना क्षेत्र में लगातार चूड़ी और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं ऐसी ही यह घटना रविवार को भी घटित हुई जब न्यू रामनगर अमखेरा रोड मोड से दिन दहाड़े अज्ञात चोर एक पिकअप वाहन में भैंस उठा कर ले गये। बताया जाता है कि यहां पर प्रतिदिन एक बुजुर्ग भैंस चराने के लिए आता था इस दौरान यह घटना अंजाम दी गई इस घटना की शिकायत भी पुलिस में की गई है।







