भोपालमध्य प्रदेश

एमपी में नहीं होगी तेल-गैस की किल्लत, अफवाहों पर न दें ध्यान: इंडियन ऑयल

एमपी में नहीं होगी तेल-गैस की किल्लत, अफवाहों पर न दें ध्यान: इंडियन ऑयल

मांग से ज्यादा डीजल-पेट्रोल की सप्लाई, छात्रों के लिए राहत की खबर: अब मिलेगा 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर

भोपाल, यशभारत। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ईंधन की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर अब विराम लग गया है। इंडियन ऑयल और अन्य तेल कंपनियों ने साझा बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का भरपूर स्टॉक मौजूद है। प्रदेश की राज्य स्तरीय समन्वय समिति ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि किसी भी प्रकार की पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) की आवश्यकता नहीं है।
13 डिपो और 4 टर्मिनल्स में स्टॉक फुल
इंडियन ऑयल के सीजीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी 7,147 पेट्रोल पंपों पर ईंधन की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे और पाइपलाइन के जरिए प्रदेश के 4 प्रमुख टर्मिनल्स और 13 बल्क डिपो में लगातार स्टॉक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में डीजल की सप्लाई मांग से भी अधिक बनी हुई है।
छात्रों और कामकाजी युवाओं को बड़ी सौगात
तेल कंपनियों ने प्रदेश में रह रहे छात्रों और यंग वर्किंग प्रोफेशनल्स की सुविधा के लिए अब 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर रिलीज करने शुरू कर दिए हैं। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो अकेले रहते हैं और जिन्हें बड़े सिलेंडर लेने या रखने में कठिनाई होती थी।
डिजिटल बुकिंग में एमपी अव्वल
मध्य प्रदेश डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले में भी नया कीर्तिमान रच रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 95 प्रतिशत एलपीजी बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है। डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा मिलने से वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आई है।
कालाबाजारी करने वालों पर सख्त शिकंजा
तेल कंपनियों ने चेतावनी दी है कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है, लेकिन यदि कोई भी विक्रेता या व्यक्ति कालाबाजारी या धांधली में लिप्त पाया गया, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक प्रदेश भर में संदिग्ध ठिकानों पर करीब ढाई हजार (2,500) रेड डाली जा चुकी हैं।
इनका कहना है
प्रदेश के किसी भी जिले में ईंधन की कमी नहीं है। डिपो और टर्मिनल्स पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। आम जनता अफवाहों में आकर अनावश्यक स्टॉक न करें।
अजय कुमार श्रीवास्तव, सीजीएम, इंडियन ऑयल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button