रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम……प्यार की सजा गोली तो दूसरी तरफ पत्नी की रचाई प्रेमी से शादी

रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम……
प्यार की सजा गोली तो दूसरी तरफ पत्नी की रचाई प्रेमी से शादी
जबलपुर यश भारत। जिस दिन से इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान पत्नी सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है उस दिन की बाद से यह घटना देश में सुर्खियों में बनी हुई है और इस घटना के बहाने एक नई बहस भी छिड़ गई है। एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं ने लोगों को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि रिश्तो को तार-तार करने वाली इन घटनाओं से आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है। ऐसी घटनाएं व्यक्तिगत त्रासदी ना होकर सामाजिक त्रासदी के रूप में उभर कर सामने आ रही है। प्रेम प्रसंग विवाहोत्तर संबंध विश्वासघात बेवफाई प्यार में असफलता और शक पति पत्नी और वो जैसे एंगल के साथ ही ऑनर किलिंग तक ऐसी घटनाओं मे कारण बन रही हैँ। हाल ही में एक ऐसी घटना
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजनों ने जमीन विवाद में बेटी की हत्या की बात कहीं थी, लेकिन जांच के बाद मामला परत-दर-परत खुलता चला गया. इस मामले में मृतका के दादा की अहम भूमिका सामने आई है, जिसने हत्या की झूठी कहानी रची थी. पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव में रहने मलिश्का (19) के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मामले में मृतका के दादा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. 17 जून की रात 9 बजे मलिश्का अपने घर लौट रही थी. इस बीच रास्ते में रोककर उसकी हत्या कर दी गई थी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी.
पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई थी झूठी कहानी
मृतका के दादा ने पुलिस को बताया कि यह हमला जमीन विवाद के चलते विरोधियों ने किया है. पुलिस ने परिजन की शिकायत सहित हर एंगल से मर्डर की मिस्ट्री की जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान कुछ ऐसा कुछ खुलासा हुआ जिससे पुलिस भी हैरान रह गई. जांच में सामने आया है कि मलिश्का का अपने चाचा के साले के साथ लव अफेयर चल रहा था. इस बात से परिवार काफी नाराज था. इस बीच जब वह अपनी मांग के घर से लौट रही थी, तो पुलिस ने उसे घेरकर गोली मार दी.
हत्या की साजिश में मलिश्का के दादा सिरनाम सिंह की अहम भूमिका सामने आई है, जिसमें हत्या की झूठी कहानी सुनकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दादा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच में भी जुट गई है।
जाओ जहां भी रहो सदा खुश रहो
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला से सामने आई एक घटना में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी न केवल उसके प्रेमी से करवा दी बल्कि शादी के बाद दोनों को आशीर्वाद भी दिया कि जाओ जहां भी रहो खुश रहो। यह घटना जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के अंतर्गत एक गांव की है। जहां क रहने वाले युवक अरविंद बिंद का विवाह 2 साल पूर्व सरायख्वाजा नामक गांव की एक लड़की से हुआ था। शादी के बाद अरविंद नौकरी करने के लिए नोएडा चला गया और इसी बीच उसकी पत्नी के प्रेमसंबंध गांव के ही रहने वाले युवक सौरभ बिंद से बन गए। जब इस बात का पता अरविंद को चला तो उसने पत्नी को समझाने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन जब पत्नी में कोई बदलाव नहीं दिख तो वह उसे लेकर नोएडा आ गया। बावजूद इसके पत्नी लगातार अपनी प्रेमी के संपर्क में फोन की जिंदगी बनी रही और नोएडा आकर उसने तो खाना पीना भी छोड़ दिया। स्थिति यहां तक पहुंच गई की पत्नी अरविंद के लिए खाना बनाकर रख देती लेकिन खुद नहीं खाती थी। पत्नी के व्यवहार से अरविंद के दिमाग में यह बात आ गई कि कहीं किसी दिन उसकी पत्नी उसके खाने में जहर ना मिला दे। इसके बाद युवक ने घर से बाहर खाना खाना शुरू कर दिया। पत्नी की व्यवहार में कोई परिवर्तन ना आतादेख आखिरकार युवक ने एक दिन बाद निर्णय ले लिया। वह पत्नी को वापस अपने गांव लेकर पहुंचा और उसके प्रेमी सौरभ बिंदु को भी बुलवाया तथा अपनी मौजूदगी में गांव के ही एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी और न केवल हंसी खुशी विदा किया बल्कि जाति-जाति यह आशीर्वाद भी दिया कि जाओ जहां भी रहो खुश रहो।







