जबलपुरमध्य प्रदेश
बरगी क्षेत्र में 3 माह के अन्दर हुई चोरी,लूट डकैती का खुलासा,4 आरोपी युवक गिरफ्तार
दो लाख का माल बरामद

जबलपुर,यशभारत। थाना बरगी क्षेत्र अन्तर्गत विगत 03 माह के अन्दर हुई चोरी, लूट डकैती के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के साथ दो नाबालिगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से चोरी किया गया दो लाख का माल बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक़ चोरी के मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरगी क्षेत्र के रजौली एवं देवरी निवासी सुमित पटैल, धर्मेन्द्र पटैल, राकेश पटैल, अमन पटैल एवं 02 विधिविवादित बालक बरगी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं.टीम द्वारा घेराबंदी कर 02 विधिविवादित बालक एवं 04 आरोपी युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने बरगी क्षेत्र में विगत 03 माह के अन्दर हुई चोरी, लूट, डकैती की 03 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया.







