देशमध्य प्रदेशराज्य

सहेली के जन्मदिन पार्टी में जाने की जिद बनी हादसे की वजह…. दूसरे तल से गिरकर छात्रा की मौत

राजेश सरकार  प्रयागराज

सहेली के जन्मदिन पार्टी में जाने की जिद बनी हादसे की वजह…. दूसरे तल से गिरकर छात्रा की मौत

राजेश सरकार  प्रयागराज। गंगापार के मऊआइमा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोहल्ले में एक हृदयविदारक घटना में 15 वर्षीय छात्रा की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद निवासी एक परिवार की बेटी वहीं स्थानीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के जन्मदिन समारोह में शामिल होना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश उसकी मां ने उसे जाने की अनुमति नहीं दी। इस बात से वह नाराज हो गई और घर की दूसरी मंजिल पर चली गई। बताया जाता है कि कुछ देर बाद वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे बचाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी जान नहीं बच सकी। छात्रा की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी शोक का माहौल है और स्थानीय लोग घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छात्रा के शव को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि पुलिस को मामले की कोई आधिकारिक सूचना मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यदि मामले की औपचारिक जानकारी प्राप्त होती है तो आवश्यक जांच और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। घटना के कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उपलब्ध जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों के बयानों पर आधारित है। इसलिए घटना के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच के निष्कर्षों की प्रतीक्षा की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button