जबलपुरमध्य प्रदेश

मौसम का मिजाज करा रहा शरद ऋतु का एहसास

गुलाबी ठंड और तापमान में गिरावट

जबलपुर यश भारत। वर्तमान में मौसम का मिजाज जिस तरह से बना हुआ है उससे शरद ऋतु का एहसास होने लगा है। हल्की गुलाबी ठंड और दिन में धूप मौसम परिवर्तन का संकेत दे रही है. शाम ढलने के बाद ठंड के एहसास का असर ज्यादा दिखाई देने लगा है जिसमें आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्षाकाल समाप्त होने के बाद शरद ऋतु आरंभ होती है जो 30 नवंबर तक मानी जाती है और उसके बाद शीत ऋतु का आगमन होता है। 2 दिसंबर से शुरू होकर फरवरी तक चलती है।

मौसम के वर्तमान मिजाज के बीच अक्टूबर माह की के मौसम पर नजर डाली जाए तो। 30 सितंबर को मानसून की विदाई के बाद 1 2 3 और 4 अक्टूबर को वर्षा दर्ज की गई लेकिन उसके बाद से वर्षा की विदाई हो चुकी है। अक्टूबर के शुरू आई चार दिनों में कल 103 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं महीने की बाकी दिनों में वर्षा का आंकड़ा शून्य रहा। आज की तारीख तक अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान 30और 32 डिग्री के आसपास ही बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 से लेकर 23 डिग्री के बीच घूमता रहा है।

आज 17 अक्टूबर को सुबह न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। आने वाली 24 घंटे में भी मौसम की शुष्क बनी रहने की संभावना जताते हुए स्थानी मौसम कार्यालय प्रभारी जी के तिवारी ने बताया कि वर्तमान में वायु की दिशा उत्तर पूर्वी बनी हुई है जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और भी दर्ज हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button