जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दोस्तों संग खिड़की से कूदा दूल्हा, सहेलियों के साथ भागी दुल्हन, शादी में क्यों मच गई भगदड़?

यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक शादी में देर रात भगदड़ मच गई। शादी में नजारा ऐसा था कि हर कोई दंग रह गया। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ भाग खड़ी हुई तो दूल्हा दोस्तों के साथ खिड़की से कूद गया। बाकी बचे बाराती और जनाती इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह तलाशते नजर आए। शादी में भगदड़ की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची लेकिन यहां के हालात देखकर पुलिस के भी सर्दी में पसीने छूट गए। दरअसल शादी समारोह में एक तेंदुआ घुस आया था। तेंदुए ने शादी में जमकर दहशत फैलाई।

तेंदुआ लोगों पर हमला करने लगा। यह देखकर सभी अपनी जान बचाने के लिए लड़की और लड़के वाले इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तेंदुए ने उन्हें भी नहीं बख्शा और जवानों पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में वन दरोगा मुकद्दर अली जख्मी हो गए। शादी समारोह के एक वीडियोग्राफर और मैरिज लॉन का कर्मचारी छत से कूद गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि काफी देर बाद तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया गया।

बुद्धेश्वर फ्लाईओवर से उतरते ही एमएम मैरिज लॉन है। आलमबाग पूरन नगर निवासी यूट्यूबर अक्षय की विक्रम नगर निवासी ज्योति के साथ शादी थी। बारात आ चुकी थी। नाश्ता शुरू होने वाला था। रात करीब 8:30 बजे लॉन की पहली मंजिल पर जंगली जीव देखा गया। वीडियोग्राफर अमन खान के सहयोगी ने सबसे पहले हल्ला मचाया। उसने लॉन के मैनेजर को बाघ आने की सूचना दी। अमन का आरोप है कि मैनेजर ने कहा कि बिल्ली होगी, अपना काम करो। इसके बाद लॉन का एक कर्मचारी दूसरी मंजिल पर चढ़कर पता लगाने लगा। तेंदुआ ने झपट्टा मारा तो वह दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं।

सूचना मिलने पर डीएफओ डॉ. सितांशु पांडेय ने रहमान खेड़ा में बाघ की तलाश कर रही विशेषज्ञों की टीम को मौके पर रवाना किया। उधर, पारा थाने की पुलिस फोर्स पहले ही पहुंच गई थी। वन विभाग के कर्मचारी ट्रैंकुलाइजर गन के साथ मैरिज लॉन की पहली मंजिल पर जा रहे थे। तभी सीढ़ियों पर ही तेंदुए ने हमला कर दिया। वन दरोगा मुकद्दर अली को पंजा मार देने से हाथ जख्मी हो गया। इसके बाद रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने फायरिंग की। मैरिज लॉन के चैनल बंद कर दिए गए। पुलिस और वन विभाग की टीम बाहर निगरानी कर रही थी। चैनल बंद करने के बाद करीब एक घंटे तक तेंदुए की हलचल नहीं दिखी।
दुल्हन और उसकी सहेलियों सुरक्षित निकाला गया

मैरिज लॉन के ब्राइडल रूम में लड़की और उसकी कुछ सहेलियां थीं। हल्ला मचने पर सभी ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। मैरिज लॉन में भोजन आदि की तैयारी चल रही थी। कैटरिंग के लोग पहले ही भाग निकले। लॉन में मौजूद लड़की पक्ष के लोग भी भाग निकले लेकिन कमरों में मौजूद घर वाले फंस गए। वन विभाग की टीम ने मैरिज लॉन का चैनल गेट बंद कर लड़की, उसकी सहेलियों और परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App