जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दबंगों ने महिला को नग्नकर पीटा, मां को बचाने आई बेटी को भी नहीं बख्शा

दबंगों ने महिला को नग्नकर पीटा, मां को बचाने आई बेटी को भी नहीं बख्शा
यूपी के कानपुर जिले में घर पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा। मां को बचाने आई बेटी को भी नहीं बख्शा। दबंगों ने बेटी की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय टरका दिया। शोर-शराबा सुन पड़ोसियों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शास्त्री नगर निवासी महिला के मुताबिक] पड़ोस में रहने वाले संजय निगम, पत्नी खुशी व बेटे वंश उनके घर के पिछले हिस्से पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें व बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपितों के हौसले और बुलंद हो गए।

रविवार को दबंग अपने साथी गुड्डू, उसकी पत्नी व बेटे के साथ जबरन कमरे में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट कर छेड़छाड़

वहीं कलक्टरगंज में बहन के घर आई महिला से दंपति समेत युवक ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट के दौरान आरोपितों ने छेड़छाड़ भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घाऊखेड़ा निवासी महिला के अनुसार 18 मई को वह कलक्टरगंज काहूकोठी निवासी अपनी बहन से मिलने गई थी। मोहल्ले का छोटू लाठी लेकर बहन के कमरे में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपित समेत घर आ धमका उसका भाई राहुल और भाभी अंजली महिला से मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। छेडछाड़ भी की। आरोप है कि शिकायत कलक्टरगंज थाने में की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब आलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाईं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button