जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मृत्‍यु पर आयोग ने लिया संज्ञान*

The Commission took cognizance of the death of a youth due to being hit by a high tension line.

*हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मृत्‍यु पर आयोग ने लिया संज्ञान*

जबलपुर। शहर के रांझी थानांतर्गत गोकलपुर के एक डेंटल हॉस्पिटल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। हॉस्पिटल के ऊपरी मंजिल पर शिव कुमार पटेल का लोवर बनाने का एक कपड़े का कारखाना है। गत् रविवार को कारखाने में काम करने के दौरान युवक कजरवारा निवासी 28 वर्षीय संजय कुमार बंदर को भगाते समय हाईटेंशन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मृत्‍यु हो गई। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले को जनहित में संज्ञान में लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण की सुनवाई करते हुए, सदस्य डॉ अवधेश प्रताप सिंह की एकल पीठ ने मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के कलेक्‍टर से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्‍ताह में मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button