भोपाल
रुचि महिला शक्ति संगठन द्वारा तीज मेले का आयोजन किया गया

रुचि महिला शक्ति संगठन द्वारा तीज मेले का आयोजन किया गया
भोपाल यशभारत। रुचि लाइफ स्केप में रुचि महिला शक्ति द्वारा तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन विगत 12 वर्षों से किया जा रहा है। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए फूड स्टाल लगाए गए। साथ ही ज्वेलरी स्टाल होम डेकोरेशन और गेम जोन का भी आयोजन किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम की थीम मोरनी रखी गई। इस दौरान महिला शक्ति ने राजस्थानी पोशाक पहनी। कर्यक्रम की मुक्ति अतिथि श्रद्धा तिवारी व भक्ति शर्मा रहीं। कॉलोनी की सभी महिलाओं ने मेले का लुत्फ उठाया। डॉ रोली शर्मा, ममता खेतान, निधि जैन, ऊषा गुप्त कार्यक्रम में मौजूद रहीं।







