जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कपड़ों की दुकानों में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

कपड़ों की दुकानों में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

 

भोपाल, यश भारत। मालवीय नगर में सोमवार शाम अचानक कपड़ों की दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बड़ा रुप ले लिया जिससे उसकी चपेट में आने से चार और दुकानों का सामान राखा हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड को आग बुझाने में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान नगर निगम के अलावा पुलिस की फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई थी। पत्रकार भवन से काफी हाउस के बीच स्थित पकंज जैन की मालावार दुकान में सबसे पहले आग लगी थी, जिसके बाद आग ने आसपास की चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सोमवार का दिन होने से दुकानें बंद थीं। शाम के समय सड़क पर आवाजाही कम थी। इसी दौरान मालावार नामक दुकान से लोगों ने पहले धुंआ उठते देखा और कुछ ही देर में उससे लपटें उठना शुरु हो गई। इस दौरान लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और उनके द्वारा आग पर काबू पाया गया। दुकानें बंद होने की वजह से फायरबिग्रेड कर्मचारियों को उनकी शटर तोड़कर अंदर पानी डालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पकंज जैन की मालावार नामक दुकान के अलावा संजय की कपड़े की दुकान, बुनकर अड्डा और फैशन फैब नामक दुकानें पूरी तरह जल गई हैं, जबकि पहले मंजिल की दुकानों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि पहली मंजिल की दुकानें खाली थीं, जिससे उनमें अधिकांश नुकसान नहीं हुआ है। आग को देखकर दुकानों के आसपास के इलाके में दहशत फैल गई थी और बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिरने लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button