भोपाल
गैंगवॉर में चली जम कर तलवार, लाठी .. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
गैंगवॉर में चली जम कर तलवार, लाठी
.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
भोपाल यशभारत। राजधानी की कानून व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। बदमाश आए दिन दहशत फैला रहे हैं। बदमाशों के कई गुट सक्रिय हो गए हैं। आए दिन गैंगवॉर की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कुछ युवक हाथ में तलवार और लाठी लिए हमला कर रहे हैं। वहीं जवाब में सामने से भी तलवार और लाठी लिए युवक दौड़ लगा कर आ रहे हैं। दो गुटों में हुई झड़प के दौरान लोग इतनी दहशत में नजर आ रहे हैं कि दुकानें तक बंद कर रहे हैं। ये पूरा नजारा दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। तेजी से वायरल हो रहा वीडियो कोलार इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है की झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।







