पन्ना जिले में रफ्तार का कहर,जुलूस पर चढ़ी तेज रफ्तार कार,2 की मौत,14 घायल
प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को बोलेरो ने कुचला

पन्ना,यशभारत। मध्य प्रदेश जिले के पन्ना जिले के पवई में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार कार करीब दो दर्जन ग्रामीणों को कुचल दिया, इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पवई तहसील के खमरिया मोड़ पर शाम लगभग सात बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले चल जुलूस को बुरी तरह कुचल दिया. इस हादसे में ग्राम खमरिया के 25 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े.
पवई से करीब पांच किलोमीटर दूर मोहंद्रा मार्ग पर स्थित खमरिया मोड़ पर खमरिया के निवासी पारंपरिक रूप से दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन करने तालाब की ओर जुलूस लेकर बढ़ रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पवई की दिशा से आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई. पहले वाहन ने आगे चल रही दो बाइक को टक्कर मारी, फिर सीधे जुलूस की भीड़ में घुस गया. तेज रफ्तार के कारण बोलेरो ने कई लोगों को रौंद दिया, जिससे चीख-पुकार मच गई. घायलों में कई की हालत गंभीर है.
दशहरे की शाम प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे एक जुलूस में अनियंत्रित बोलेरो घुस गई और करीब दो दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार भी शिकार हुआ है।
दो की मौत, 14 घायल
हादसे में घायल हुए लोगो तुरंत पवई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को कटनी, जबलपुर रेफर कर दिया गया, वहीं इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गाडी चालक गिरफ्तार
सूचना मिलने पर पवई विधायक प्रहलाद लोधी पवई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और कटनी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पन्ना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की जा रही है।







