जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सज गया करवा चौथ का बाजार, डिजाइनर साडियों व फैंसी चूडिय़ों की मांग

छतरपुर. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए साल में एक बार विशेष व्रत रखती हैं। जिसे करवा चौथ के नाम से जाना जाता है। करवा चौथ कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का का व्रत 01 नवंबर को रखा जाएगा। इस व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखतीं हैं। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, पार्वती और कार्तिकेय की पूजा करतीं हैं। यह व्रत सूर्योदय से पहले आरंभ किया जाता है और सूर्यास्त के बाद चांद निकलने तक रखा जाता है। चंाद निकलने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं यदि करवा चौथ व्रत करें तो उनके पति की आयु लंबी होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
फैंसी चूडिय़ों से सजा बाजार
करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूडिय़ों से दुकानें भरी हुई हैं। दुकानदार रिंकू लक्षकार ने बताया कि धागे की वर्क वाली चूडिय़ों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूडिय़ों की स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूडिय़ां मौजूद है। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल की चूड़ी खरीद रही हैं। जडाऊ चूडिय़ों को भी पसंद किया जा रहा है। चूडिय़ों और कड़े को करवा चौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाजार में बेहतर डिजाइनर चूडिय़ों का दाम 200 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक की हैं।
सज गया करवा चौथ का बाजार
डिजाइनर साड़़ी की मांग
इस बार करवाचौथ पर बाजार में बॉलीवुड डिजाइनर साड़ी की धूम मची हुई है। साड़ी विक्रेता शक्ति सिंह ने बताया कि, इन साडिय़ों का रेट 600 रुपए से तीन हजार रुपए तक है। मध्यमवर्गीय महिलाओं को यह साडिय़ां खासी पसंद आ रही है। वहीं ब्लू फाक्स, शिफान सिल्क, गार्डेन सिल्क, बनारसी साडिय़ों को भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। वहीं ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन भी तेजी से बढ़ा है। विभिन्ना ऑनलाइन शॉपिंग से महिलाएं साडिय़ा, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की सामान मंगा रहीं हैं। महिलाओं की माने तो त्योहारों पर ऑलनाइन शॉपिंग करने पर ऑफर मिल रहे हैं। इसमें कलर, वैराइटी की भी च्वाइस रहती है।
उदया तिथि पर होगा व्रत
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की 31 अक्टूबर 2023 को रात 9.30 मिनट पर शुरू होगी। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9.19 मिनट पर होगी। करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है, इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu