मध्य प्रदेशराज्य

सैनिक स्कूल स्थापना की मांग : रक्षा मंत्री से मिले मंत्री पटेल

पथरिया lबुंदेलखंड के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से स्थानीय विधायक,मंत्री लखन पटेल ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की।

 

इस दौरान उनसे दमोह जिले की पथरिया विधानसभा में सैनिक स्कूल स्थापित करने का विशेष आग्रह किया गया।

देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की केंद्र सरकार की सराहनीय पहल के तहत यह मांग रखी गई है। पथरिया में सैनिक स्कूल खुलने से स्थानीय युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल होगी। साथ ही, पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। रक्षा मंत्री ने इस जनहितैषी मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और सशक्त करेगी।इस पहल के लिए विधानसभा वाशियो ने खुशी व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button