भोपाल

हमीदिया अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार कार का कहर, दो घायल – गुस्साई भीड़ ने पलटी कार 

हमीदिया अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार कार का कहर, दो घायल
– गुस्साई भीड़ ने पलटी कार 
भोपाल, यश भारत। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार में तोडफ़ोड़ कर उसे पलट दिया।
जानकारी के अनुसार कार अस्पताल परिसर में तेज गति से गुजर रही थी। इसी दौरान उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गीता सेन (44), पत्नी प्रहलाद सेन, निवासी पिपलानी तथा जावेद नामक युवक घायल हुए हैं। दोनों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पहले कार के शीशे तोड़े और बाद में वाहन को पलट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button