जबलपुरमध्य प्रदेश

रक्षा बंधन पर महापौर को मेट्रो बस में बहनों ने बांधी राखी

महिलाओं को मिली मुफ्त सफर की सौगात

जबलपुर। रक्षा बंधन के अवसर पर जबलपुर में खास पहल देखने को मिली। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु ने मेट्रो बस में बहनों से राखी बंधवाई और सभी को रक्षा व सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए मेट्रो बस सेवा पूरी तरह मुफ्त कर दी गई, जिससे बहनों में खास उत्साह रहा।

WhatsApp Image 2025 08 09 at 12.39.09 PM scaled

महापौर ने कहा कि यह कदम बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए उठाया गया है, ताकि वे त्योहार का आनंद बिना किसी चिंता के ले सकें। मेट्रो बस में सफर कर रही महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की और नगर निगम का आभार जताया।

WhatsApp Image 2025 08 09 at 12.39.10 PM scaled

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button