भोपालमध्य प्रदेश

विधानसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसें रामेश्वर शर्मा, नारी शक्ति को लेकर कही बड़ी बात

विधानसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसें रामेश्वर शर्मा, नारी शक्ति को लेकर कही बड़ी बात, 

भोपाल यश भारत । मध्य प्रदेश विधानसभा के दिवसीय सत्र के दौरान हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल शक्ति की राजनीति करती है शर्मा ने कहां कांग्रेस नहीं चाहती है महिलाएं सदन में जाकर महिलाओं के अधिकार के लिए बोलें शर्मा ने तंज कसते हुए सोनिया गांधी का उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस में मां बेटा बेटी की राजनीति हावी है जबकि भारतीय लोकतंत्र में अब आम और गरीब परिवारों की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब की बेटी मजदूर की बेटी और भारत की बेटी संसद तक पहुंचेगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक ने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि वह सदन में गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने से बचती है। उन्होंने कहा कि जब देश और प्रदेश की बेटियां राजनीतिक रूप से सशक्त होंगी तब कांग्रेस को नारी शक्ति का वास्तविक महत्व समझ में आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button