जबलपुरमध्य प्रदेश

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम रविवार को

जबलपुर यश भारत। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के तीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन 16 नवंबर रविवार को 3:00 बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस सूचना एवं सांस्कृतिक केंद्र घंटाघर में आयोजित है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार नाना जी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु मनदीप शर्मा सांसद आशीष दुबे महापौर जगत बहादुर सिंह विधायक लखन घनघोरिया धीरेंद्र बहादुर सिंह विधायक बड़वारा विधायक अजय बिश्नोई विधायक अशोक रोहानी अभिलाष पांडे कुलगुरु प्रमोद कुमार वर्मा एवं ब्रह्मचारी डॉक्टर गिरीश चंद्र वर्मा कुलाधिपति महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय की गरिमामयी में उपस्थिति में आयोजित होगा। उक्त आशय की जानकारी एक पत्रकार वार्ता में कुल सचिव संदीप शर्मा ने दी। उन्होंने जानकारी में वैदिक विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित होने वाली गतिविधियों के साथ ही भविष्य की योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय ने अपने तीन दशक के सफर में वैदिक विज्ञान भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक शिक्षा की समन्वय की मध्य से विभिन्न आयामों को साकार किया है। कोविद-19 के कारण विश्वविद्यालय अपना रजत जयंती समारोह नहीं मना पाया और इसीलिए अब तीसवें… स्थापना दिवस पर यह आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह एक आयोजन मात्र नहीं है बल्कि 30 वर्षों की सफल यात्रा का उत्सव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button