इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कागज़ों में बना दी सड़क, चौपाल और नाली सरपंच–सचिव पर लाखों के गबन का केस दर्ज

,जमीन पर नहीं मिला कोई काम

कागज़ों में बना दी सड़क, चौपाल और नाली सरपंच–सचिव पर लाखों के गबन का केस दर्ज

,जमीन पर नहीं मिला कोई काम

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मंडला जिले की ग्राम पंचायत बेलखेडी में हुए बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। ग्रामवासियों की शिकायत पर की गई जांच में सामने आया कि तत्कालीन सरपंच बीरन सिंह काकोडिया और सचिव मिथलेश उददे ने साल 2014 से 2022 के बीच पंचायत विकास कार्यों के नाम पर 22 लाख 87 हजार 370 रुपये का गबन किया।

जांच में कागजात और भुगतान रिकॉर्ड का मिलान किया गया, जिसमें पता चला कि अधिकांश निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में दर्ज थे, जबकि मौके पर कोई भी काम नहीं मिला। पंचायत में सीसी रोड, चौपाल निर्माण, पुलिया, नाली निर्माण और भवन मरम्मत जैसे कुल 09 प्रकार के कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन इनमें से एक भी कार्य धरातल पर नहीं पाया गया।

फर्जी हस्ताक्षर से राशि आहरित, दस्तावेज भी निकले जाली

EOW की रिपोर्ट के मुताबिक सरपंच और सचिव ने संयुक्त हस्ताक्षर कर राशि निकाली और फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन को निजी लाभ के लिए हड़प लिया। शिकायत पर कार्रवाई के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए मामला दर्ज किया।

IPC की कई धाराओं में केस दर्ज, ग्रामीणों में उम्मीदें बढ़ीं

जांच में आरोप प्रमाणित होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/25 दर्ज किया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 120-B और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button