एमपीसीए में संस्कारधानी को मिला मौका
जहांगीराबाद क्रिकेट क्लब को एमपीसीए मैनेजिंग ग्रुप का सदस्य बनाया गया

जबलपुर यशभारत। महाकौशल के सबसे पुराने जहांगीराबाद क्रिकेट क्लब को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी में निर्वाचित होने पर क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने संस्थापक श्री नरेश सचदेवा जी का सम्मान समारोह सिटी कॉफी हाउस में आयोजित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्लब के संस्थापक श्री नरेश सचदेवा विशिष्ट अतिथि आदित्य पटेल श्री सुरेश वर्मा जहांगीराबाद क्लब के मनोज शर्मा सुधीर संघी महाकौशल कीड़ा परिषद के प्रशांत मिश्रा दिनेश सिंह ठाकुर का स्वागत क्लब के अजय चौबे अंशुल मिश्रा राकेश तिवारी योगेश पटेल बृजेश पटेल ज्योतिष पांडे आदि ने किया।
आदित्य पटेल ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महानआर्यमन सिंधिया जी का इस बात के लिए आभार प्रकट किया कि उन्होंने जहांगीराबाद क्रिकेट क्लब को मैनेजिंग कमेटी में स्थान दिया।अपने उद्बोधन में क्लब के संस्थापक श्री नरेश सचदेवा ने क्लब के सभी संघर्षशील खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी कि उनके प्रयासों से जहांगीराबाद इस स्थान तक पहुंचा और यह उम्मीद जाहिर की की जहांगीराबाद क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में काम करेगा।
कार्यक्रम में हिमालय क्रिकेट अकादमी से बृजेश पटेल, योगेश पटेल, लकी यादव ओ एफ के अकादमी से विद्यापति श्रीवास्तव, जेपी क्रिकेट अकादमी के ज्योतिष पांडे, निखिल नामदेव फ्रेंड्स क्लब के राकेश तिवारी, एडवोकेट क्रिकेट क्लब से विकास नाथन, शिवम ठाकुर जे एन सी क्रिकेट क्लब के आकाश रहेंगडाले वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी विद्यारतन अलंग, विष्णु पटेल, राकेश कटोच, राहुल कोस्टा,अजिंक्य मूले, यश जावलकर, अमित राजपूत एवं विवेक वर्मा उपस्थित थे।







