मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ढाबा में अड़ीबाजी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

सतना। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में सतना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबा पर अड़ीबाजी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई।

 जानकारी के अनुसार फरियादी रवि केशरी पिता लालजी गुप्ता (उम्र 36 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 08, ब्यौहारी जिला शहडोल अपने परिवार के साथ कार क्रमांक MP18 CA 3424 से सतना से नागौद जा रहे थे।

जब वह मामा ढाबा, देवरा के पास पहुंचे और गाड़ी खड़ी कर बाथरूम करने लगे, तभी ढाबा मालिक रवि सिंह वहां पहुंचा और गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि रवि सिंह ने फरियादी से कहा –“यहां गाड़ी खड़ी करने और सही सलामत जाने के लिए ₹5000 देने होंगे।”पैसे देने से इंकार करने पर रवि सिंह ने अपने साथियों लकी सिंह, सुनील और बालेन्द्र के साथ मिलकर फरियादी से डंडे से मारपीट की और धमकाया।

पुलिस की तत्परता

घटना की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 690/25 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएश के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर गठित विशेष टीम ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय सतना में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सतना भेज दिया है।

 जप्त सामग्री:

• एक लकड़ी का डंडा

गिरफ्तार आरोपीगण –

1️⃣ रवि उर्फ रविराज सिंह पिता पृथ्वीराज सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी सोहावल तरहटी देवरा

2️⃣ लकी सिंह उर्फ पुष्पराज सिंह पिता पृथ्वीराज सिंह, निवासी देवरा, थाना सिविल लाइन

3️⃣ बालेन्द्र अहिरवार पिता बालमीक अहिरवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी उजरौधा, थाना कोठी

4️⃣ सुनील प्रजापति पिता राधेश्याम अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिरसी, जनपद कौशाम्बी (उ.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button