भोपालमध्य प्रदेश

बाबा साहब को नमन: सैकड़ों युवाओं ने बोर्ड ऑफिस पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

बाबा साहब को नमन: सैकड़ों युवाओं ने बोर्ड ऑफिस पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

​भोपाल, यशभारत। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को राजधानी में युवाओं का उत्साह और श्रद्धा चरम पर रही। एमपी नगर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए दलित समाज के सैकड़ों जागरूक युवा एकत्रित हुए।
​इस श्रद्धांजलि सभा का मुख्य आयोजन और नेतृत्व युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रयांश कल्याणे ने किया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को युवाओं तक पहुँचाने पर बल दिया। कल्याणे ने इस अवसर पर कहा कि, “बाबा साहब का सपना तभी पूरा होगा, जब हम उनके दिए गए मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो’ को अपने जीवन में उतारेंगे। हम सभी समतामूलक समाज बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
​इस अवसर पर टाइगर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रवि राव मराठा, सामाजिक कार्यकर्ता नीड्स मालिक, गौतम चौहान, बृजेश राव गायकवाड़, प्रकाश बाघमारे, विकाश राव, राजेश राव सहित महा दलित परिसंघ के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘जय भीम’ के नारों से चौराहा गूँजता रहा, जिसने बाबा साहब के आदर्शों के प्रति युवाओं की अटूट आस्था को दर्शाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button