देश

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिहारी मोहल्ला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दाउद अंसारी उम्र 25 साल पिता शाहजहां, बिहारी मोहल्ला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपियों और दाउद के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते मोहम्मद जीशान, मोहम्मद रिजवान, उस्मान और मुस्ताक ने दाउद को घेर लिया और उस पर चाकू से वार कर दिए।
​घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। ऐशबाग थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ चाकूबाजी और विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button