भोपालमध्य प्रदेश

रूचि लाइफस्केप्स में नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन 

रूचि लाइफस्केप्स में नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन 
– बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति मोहा मन 

भोपाल यशभारत। नर्मदापुरम रोड स्थित जाट खेड़ी में रूचि लाइफस्केप्स में नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह महोत्सव 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को आयोजन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और नाट्य रूपों में माता दुर्गा की भक्ति और उत्सव की झलक को जीवंत रूप में पेश किया गया।
इस दौरान बच्चों के माता-पिता और स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रयास की सराहना की और कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि बच्चों की भागीदारी से न केवल उनके कौशल का विकास होता है, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर यशभारत के संपादक सूर्यकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन समिति के प्रयासों को सराहा और बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की। आयोजन समिति की प्रमुख रोली शर्मा ने बताया कि महोतसव के दौरान विभिन्न आयेाजन किए जा रहे हैं। दर्शकों और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए कायक्रम स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए थे। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा और रंगीन पोशाकों में नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का आकर्षण दोगुना हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button