ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप: बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, बच्चों के झगड़े के बाद एक घर को बनाया गया निशाना… पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Table of Contents

ग्वालियर lमुरार थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल हैl यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे पूरा मोहल्ला दहशत में आ गया। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ हथियार लहराते और गोलियां चलाते दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला बच्चों के झगड़े से उपजी रंजिश में किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है तो वहीं पुलिस मामले की तत्परता से जांच में जुटी है l

बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही l

घटना सुरैया पुरा संकट मोचन नगर की है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय लखनलाल शर्मा अपने घर पर सो रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4-5 आरोपी घर के सामने रुके और दूर से ही लगातार दो से तीन गोलियां चला दीं। जब लखनलाल बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि शेरा यादव और उसके साथी कट्टे लहराते हुए उनकी ओर देख रहे हैं। पीड़ित को देखते ही सभी आरोपी बाइक से भाग निकले।

फरियादी लखनलाल शर्मा ने पुलिस को बताया उनके बच्चे और शेरा यादव के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन शेरा रंजिश रखे हुए था। इसी विवाद को लेकर कई दिनों से हमले की फिराक में था l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button