जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
ज्वेलरी कंपनी में ETP टैंक की सफाई के वक्त हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

सूरत की एक ज्वेलरी कंपनी में ETP टैंक की सफाई के दौरान गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सूरत के DCP जोन-1, आलोक कुमार ने कहा कि ज्वेलरी की सफाई से निकलने वाला कचरा एक सेप्टिक टैंक में जाता है। इसी टैंक की सफाई करते वक्त हादसा हुआ है।
![]()
सूरत : गुजरात के सूरत शहर में रविवार को बड़ी अनहोनी हो गई। सूरत में ज्वेलरी साफ करने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन वर्कर और एक सुपरवाइजर शामिल थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे जमीन के नीचे बने ईटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। सभी की मौके पर मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
जोन-1 के डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि सूरत शहर के अश्विनी कुमार इलाके में ज्वेलरी साफ करने की एक फैक्ट्री है। सफाई की प्रक्रिया के बाद निकलने वाला कचरा एक टैंक में इकट्ठा किया जाता है। इस टैंक की नियमित रूप से सफाई की जाती है। रविवार को भी तीन श्रमिक और कंपनी का एक सुपरवाइजर टैंक साफ करने गए। सफाई के दौरान, एक श्रमिक टैंक में गिर गया और बेहोश हो गया। बाकी दो श्रमिक उसको निकालने गए, वे भी बेहोश हो गए







