Delhiजबलपुरमध्य प्रदेश

 भीषण गर्मी में धधक रही सड़कें… चलती कार बनी आग का गोला

प्रयागराज

 भीषण गर्मी में धधक रही सड़कें… चलती कार बनी आग का गोला

प्रयागराज। संगम नगरी में पड़ रही प्रचंड गर्मी अब खतरनाक रूप लेने लगी है। सड़कों पर ऐसा महसूस हो रहा है मानो जलते तवे पर वाहन दौड़ रहे हों। तापमान और गर्म हवाओं के बीच वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। रविवार सुबह झूंसी इलाके में चलती कार में अचानक लगी आग ने लोगों को दहशत में डाल दिया। गनीमत रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत झूंसी-गारापुर मार्ग पर फिरोजपुर हेतापट्टी इलाके में रविवार सुबह एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति भांपते ही चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। हालांकि तब तक कार लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक आशंका भीषण गर्मी और तकनीकी खराबी को हादसे की वजह मान रही है।
इन दिनों प्रयागराज में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी लोगों के साथ-साथ वाहनों पर भी भारी पड़ रही है। तपती सड़कों और तेज तापमान के बीच वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button