जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बेलखेड़ा के रिटायर्ड शिक्षक को लगा 49  हजार रुपए का एक पान

जबलपुर । बेलखेड़ा थाना अतंर्गत मातनपुर बस स्टेंड पंचायत भवन के पास पान की दुकान में रुककर पान खाना एक रिटायर्ड शिक्षक को महंगा पड़ गया। पान खाने के दौरान बाईक में टंगा ४९ हजार रुपयों से भरा थैला किसी अज्ञात चोर ने पार कर लिया। थैले में ४९ हजार 500  रुपए नगदए 2 चैक बुक और 5पास बुक रखी हुई थी।
बेलखेड़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मातनपुर बेलखेड़ा निवासी ६२ वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक विष्णु दिघरी गत दोपहर ३.१५ बजे बेलखेड़ा स्थित सेंटल बैंक से उसने 1 लाख रूपये निकाले एवं बाईक की हैंडिल में थैला टांगकर घर जाने लगा। घर जाते समय बेलखेड़ा पेट्रोलपंप मे 250 रूपये का पैट्रोल अपनी बाईक में डलवाया एवं रूपयो के थैले में रखी पैसों की गड्डियों से 500 का नोट निकालकर पेट्रोलपंप पर दिया इसके बाद पैट्रोलपंप पर ही थैले मे से एक गड्डी निकालकर अपनी जेब मे रख लिए। बाकी बचे 49हजार 500 रूपये एवं 5 पास बुक थैले में रखे थे। मातनपुर बस स्टेंड पंचायत भवन के सामने उसने अपनी बाईक खड़ी की और पान दुकान पर पान खाया और 2मिनट बाद पास ही लल्ला चौरसिया की पान दुकान पर उधारी के १० रुपए वापस करके अपनी बाईक के पास आया तो बाईक की हैंडिल में टंगा उसका रुपयों से भरा थैला गायब था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा ३७९ के तहत अपराध ंपंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button