जबलपुरमध्य प्रदेश

BREAKING : संजय सरोवर बांध के खोले 3 गेट   : 20 हजार घन फिट प्रति सेकेंड पानी की हुई निकासी,721.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सिवनी यश भारत-जिले में आज दोपहर हुई तेज बारिश के कारण जल स्तर बढ़ गया। और कई नदी नालों के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं छपारा विकास खण्ड के भीमगढ़ में बना एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध संजय सरोवर का जल स्तर 517.20 मीटर हो गया। जिसके बाद शाम के समय संजय सरोवर बांध के 3 गेट खोलकर 20 हजार घन फिट प्रति सेकेंड के हिसाब से पानी की निकासी की गई।

जिले में अब तक 721.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से 26 जुलाई तक की स्थिति में 721.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं 26 जुलाई को जिले में कुल 6.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

विकासखंडवार जानकारी:-

सिवनी में 5.8 मि.मी, कुरई में 0.0 मि.मी., बरघाट में 3.2 मि.मी., केवलारी में 32.6 मि.मी., छपारा 4.0 मि.मी, लखनादौन में 0.0 मिमी, धनौरा में 0.0 मिमी एवं घंसौर में 4.0 मिमी. वर्षा हुई है।

इसी प्रकार 1 जुलाई से 26 जुलाई की स्थिति में जिले में कुल 5774.4 एवं 08 विकासखंड में औसतन 721.8 मि.मी. वर्षा हुई है। अब तक विकासखंड सिवनी में 894.0 मि.मी, कुरई में 591.0 मि.मी., बरघाट में 851.3 मि.मी., केवलारी में 774.8 मि.मी., छपारा 598.1 मि.मी, लखनादौन में 627.2 मिमी, धनौरा में 691.0 मिमी एवं घंसौर में 747.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 5774.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। वहीं विगत वर्ष 26 जुलाई 23 की स्थिति में कुल 5484.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App