जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेखा सरकार के 100 दिन: काम की रिपोर्ट तलब, जश्न की तैयारी

नई दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली की नवगठित बीजेपी सरकार अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर अपने मंत्रियों से अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, 30 या 31 मई को सरकार 100 दिन पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, जिसमें जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा।

फरवरी में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार गठन से पहले ही 100 दिनों के एजेंडे पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। घोषणापत्र में किए गए वादों के अनुरूप 100 दिवसीय कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें आयुष्मान भारत योजना, यमुना सफाई, मानसून से पहले नालों की सफाई, स्वच्छता अभियान और सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे शामिल थे।

कैबिनेट मंत्रियों के करीबी सूत्रों के अनुसार, विभागों ने 100 दिनों के लक्ष्यों की प्राप्ति पर स्टेटस रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजनी शुरू कर दी है। इन रिपोर्टों में योजनाओं की प्रगति, नीतिगत फैसलों और जनता के हित में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उन योजनाओं की रिपोर्ट मांगी है, जिनके परिणाम सीधे जनता को दिखाए जा सकते हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व ने भी मंत्रियों के प्रदर्शन पर राज्य इकाई से जानकारी मांगी है। राज्य इकाई एक रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसमें सरकार के कार्यों और जनता की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण होगा।

दिल्ली सरकार 100 दिन पूरे होने पर एक समारोह आयोजित करने और जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करने की योजना बना रही है। साथ ही, अगले साल के लिए रोडमैप और कुछ बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 27 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला है। सरकार ने एक लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जिससे जनता की उम्मीदें बढ़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button