भोपाल
बेंगलुरु और दिल्ली के लिए शुरू होगी रेड आई फ्लाइट..

बेंगलुरु और दिल्ली के लिए शुरू होगी रेड आई फ्लाइट
भोपाल यशभारत। हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें बेंगलुरु, दिल्ली के लिए फ्लाइट आसानी से मिल सकेगी। रेड आई फ्लाइट का शुभारंभ राजधानी भोपाल से किया जा रहा है। जल्द ही यह फ्लाइट पुणे मुंबई व हैदराबाद के लिए भी शुरु हो सकती है। भोपाल एयरपोर्ट से अगस्त माह से रात १० बजे से सुबह ६ बजे के बीच रेड आई फ्लाइट चलाने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में भोपाल से दिल्ली और मुंबई की ज्यादा फ्लाइट्स है।