जबलपुरमध्य प्रदेश

बापूनगर में कच्ची शराब के अड्डे पर रांझी पुलिस की दबिश,दो आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो ……

11 लीटर महुआ शराब जब्त, जमीन में दबी पांच टंकियों से 2500 लीटर लहान नष्ट

जबलपुर,यशभारत। कच्ची शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ रांझी पुलिस ने बापूनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। वहीं शराब बनाने के लिए जमीन में छिपाकर पांच टंकियों में रखा करीब 2500 लीटर महुआ-गुड़ लहान पुलिस ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

पुलिस के अनुसार बापूनगर क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब तैयार कर बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान राहुल बाबू सोनकर (28), निवासी बापूनगर रांझी और प्रेम शंकर सोनकर (19), निवासी बापूनगर रांझी के कब्जे से 11 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1100 रुपए बताई गई है।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के घर के पीछे जमीन में गड़ी पांच टंकियां मिलीं। इनमें बड़ी मात्रा में महुआ-गुड़ का लहान तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने करीब 2500 लीटर लहान को मौके पर नष्ट कराकर अवैध शराब निर्माण के ठिकाने को ध्वस्त किया।

कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीश साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कच्ची शराब के निर्माण और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button