मध्य प्रदेशराज्य

खौफनाक मर्डर : पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार… देखें पूरा वीडियो

सागर, यशभारत l सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 (बड़े मोहल्ला) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सिरफिरे पति ने आपा खोकर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी ही पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 2 निवासी रश्मि आदिवासी का सोमवार शाम अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार को भी बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर रश्मि पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल रश्मि ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मालथौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका का शव शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button