जबलपुरमध्य प्रदेश

पुलिस का फ्लैग मार्च, विघ्नसंतोषी तत्वों को दी सख्त चेतावनी

जबलपुर यशभारत। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाजविरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस ने सोमवार की शाम शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपद्रव फैलाने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि “किसी भी कीमत पर विघ्नसंतोषी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

फ्लैग मार्च की अगुवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर की गई, जिसमें स्थानीय थाना प्रभारी, विशेष बल, और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी शामिल रहे। मार्च शहर के हनुमानताल, गोहलपुर, अधारताल, बेलबाग जैसे संवेदनशील इलाकों से गुजरा।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद भी किया और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आए, तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।

एसपी ने कहा,

शहर की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सख्ती से कुचला जाएगा। हम पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं।

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की और कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की खास नजर है।

नवरात्र, बारावफात, या किसी भी पर्व के दौरान किसी भी तरह की शरारत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button