देश

गजट नोटिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के चलते अटकी शपथ, कामकाज संभालने के लिए डेढ़ माह से इंतजार कर रहे एल्डरमैन

कटनी, यशभारत। कटनी नगर निगम में एल्डरमैनों की नियुक्ति तो हो गई लेकिन अब तक शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो पाया है। गजट अधिसूचना व पुलिस सत्यापन की लेट-लतीफ प्रक्रिया से एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) कार्यभार ही नहीं संभाल पा रहे। 20 जुलाई को नियुक्ति हुई लेकिन कटनी नगर निगम में शपथ का इंतजार हो रहा है। उन्हें न तो नगर निगम की बैठकों में बुलाया जा रहा और न ही सुविधाएं मिल पा रहीं। लेटलतीफी की वजह से मनोनीत पार्षदों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय निकायों के लिए नवनियुक्त एल्डरमैन का कहना है कि नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद शपथ और कार्यभार ग्रहण करने में इतना विलंब समझ से परे है। ऐसे में उनके पास काम करने का समय ही नहीं बचेगा क्योंकि जुलाई 2027 में स्थानीय निकायों के चुनाव प्रस्तावित हैं। दो महीने पहले से चुनावी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। भाजपा और विभागीय सूत्रों का कहना है कि गजट नोटिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन में विलंब के चलते यह स्थिति बनी है, हालांकि सागर नगर निगम में 3 सितंबर को एल्डरमैन का शपथ समारोह आयोजित कर लिया गया। लेकिन कटनी सहित अन्य नगर निगमों में यह प्रक्रिया पूरी होना है लेकिन तारीख अभी तय नहीं है।

बिना काम के भटक रहे एल्डरमैन, पूछताछ नहीं

नगरीय आवास एवं विकास विभाग ने 29 मार्च को 169 निकायों में 123 नगर परिषद व 46 नगर पालिकाओं के लिए 768 एल्डरमैन की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया था। इसमें कटनी जिले के बरही, विजयराघवगढ़ तथा कैमोर नगर परिषदों के लिए मनोनीत पार्षदों की घोषणा हुई। इन इलाकों के एल्डरमैनों का शपथ समारोह हो चुका है। इनका गजट नोटिफिकेशन 21 अगस्त को हुआ। कटनी नगर निगम के एल्डरमैन इसके इंतजार में अब तक बिना काम के यूं ही भटक रहे हैं। उनकी नियुक्ति 20 जुलाई को कर दी है। उन्हें न तो परिषद की बैठकों में बुलाया जा रहा और न एल्डरमैन को मिलने वाली सुविधाएं शुरू हो पाईं। खबर यह थी कि प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश भर के नगर निगमों में एक ही दिन में शपथ समारोह आयोजित करने की योजना बना रही है ताकि इसे इवेंट का रूप दिया जा सके और पूरे प्रदेश में पार्टी स्थानीय निकायों में चुनाव की तैयारियों का आगाज कर सके, लेकिन कटनी में ऐसी किसी डेट की खबर अब तक नहीं है। आलम यह है कि मनोनीत पार्षद कहने के लिए तो पद पा गए है लेकिन नगर निगम में विधिवत उनकी एंट्री नहीं हो पा रही। वैसे भी भाजपा और प्रदेश की सरकार ने मनोनीत पार्षद की नियुक्तियां बहुत विलंब से की। अब इनके पास अपनी राजनीतिक सक्रियता के लिए बहुत ज्यादा समय शेष नहीं है। नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान होते ही वैसे भी इन्हें काम करने का समय नहीं मिलना। कुल मिलाकर बमुश्किल 6 माह का समय ही इनको मिल पाएगा। दूसरी स्थिति यह है कि जो लोग एल्डरमैन का पास हासिल कर चुके हैं, अब शायद ही पार्टी पार्षद के चुनाव में उनके नाम पर विचार करे।

शपथ के बारे में सूचना नहीं

कटनी नगर निगम में मेरे साथ 7 और एल्डरमैन की नियुक्ति आदेश जारी हुए थे। लेकिन अब तक हम लोगों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं हुआ।  प्रशासन का कहना है कि अभी उन्हें इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। इसलिए बैठकों में नहीं बुलाया जाता और न ही सुविधाएं मिलीं।

वेंकटेश मिश्रा, एल्डरमैन

Screenshot 20260909 132625.Photo Editor2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button