भोपालमध्य प्रदेश

ओवैसी पर रामेश्वर शर्मा का तीखा पलटवार, बोले- बदतमीजी की भाषा छोड़ो , यूसीसी पर भी साधा निशाना, कहा 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक कानून

ओवैसी पर रामेश्वर शर्मा का तीखा पलटवार, बोले- बदतमीजी की भाषा छोड़ो

यूसीसी पर भी साधा निशाना, कहा 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक कानून

भोपाल यश भारत। एमआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा ने कहा कि ओवैसी बैरिस्टर हैं इसलिए उन्हें बदतमीजी की भाषा छोड़कर तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए। उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए ऑपरेशन सिंदूर और भारत की सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र किया। शर्मा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की मिसाइल कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जहां आतंकवाद के कैंप होंगे वहां भारत जवाब देगा। यूसीसी को लेकर भी साधा निशाना शर्मा ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कहा कि यदि राजनीतिक दल हिंदुओं के वोट चाहते हैं तो हिंदू कानून को लेकर आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से सभी के लिए समान कानून की व्यवस्था होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा है कि 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने का लक्ष्य है। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित राज्यों में यूसीसी को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button