कटनी

गणेशोत्सव पर बनी रहे सुरक्षा और शांति, कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक, पंडालों में व्यवस्थाओं को लेकर लिए गए निर्णय

कटनी, यशभारत। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे। बैठक में गणेश पंडालों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं की लगातार उपस्थिति सुनिश्चित करने, विधिवत विद्युत कनेक्शन लेने तथा पंडालों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए निर्देश दिए गए, साथ ही पंडालों में शासन की हेल्पलाइन नंबरों का लेखन कराने तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने की समझाइश दी गई। नगर निगम की ओर से शहर में साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कोतवाली टीआई राखी पांडे ने बताया कि गणेश विसर्जन चल समारोह एक ही दिन आयोजित करने तथा विसर्जन स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। अधिकारियों ने उपस्थित गणेश उत्सव समितियों एवं नागरिकों से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो। बैठक के अंत में थाना प्रभारी राखी पाण्डे ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, समितियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button