मनीष तिवारी लगातार दूसरी बार राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य निर्वाचित
अधिवक्ताओं का आभार जताया

जबलपुर,यश भारत। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के वर्ष 2026-2031 के निर्वाचन में अधिवक्ता मनीष तिवारी लगातार दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने प्रदेशभर से मिले मतों के आधार पर 10वें क्रम पर विजय हासिल की। मनीष तिवारी पिछले करीब 30 वर्षों से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोचन सिंह रूपराह के जूनियर के रूप में विधि व्यवसाय की शुरुआत की थी। वे दिवंगत अधिवक्ता प्रेम शंकर तिवारी के पुत्र हैं।
तिवारी राज्य अधिवक्ता परिषद के अलावा जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर और हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों और उनके हितों से संबंधित गतिविधियों में भूमिका निभाई है।
निर्वाचन परिणाम के बाद तिवारी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें लगातार दूसरी बार सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए राज्य अधिवक्ता परिषद के माध्यम से समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए प्रयास जारी रखेंगे।







