देशमध्य प्रदेश

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने चित्रकूट के जलभराव पर जताई चिंता, प्रभावितों की मदद की अपील

बीमारियों का खतरा बढ़ा

चित्रकूट,यशभारत। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने चित्रकूट में भारी जलभराव से उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताते हुए शासन और सामाजिक संगठनों से प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में पानी का स्तर बेहद बढ़ने से लोग कई घंटों तक अपने घरों की छतों पर सुरक्षित रहने को मजबूर रहे। दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक लोगों के छतों पर रहने की स्थिति बनी रही।चित्रकूट में 50 फुट तक पानी ( दिन 1 बजे से शाम 8 बजे तक चित्रकूट के लोग छतो में सुरक्षित रहे। घरों में रखे ख़ान पान और समान का बहुत नुकसान हुआ। अब बीमारियां भी फैलेगी।

जलभराव के कारण घरों में रखा खाद्यान्न, जरूरी सामान और अन्य घरेलू सामग्री खराब होने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। सांसद तन्खा ने आशंका जताई कि पानी उतरने के बाद गंदगी और दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों से चित्रकूट और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं दवाइयां उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button