जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई में लगातार दूसरे दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया बिहार समेत अन्य राज्यों तक कब पहुंचेगा मॉनसून

छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में कब बारिश

मुंबई के कई इलाकों में सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई. शहर के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली. घने बादलों और ठंडी हवाओं ने पूरे महानगर की सुबह को सुहावना और खुशनुमा बना दिया. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 10 जून के आसपास मुंबई पहुंच जाता है लेकिन इस वर्ष इसके आगमन में देरी हुई है. इस महीने की शुरुआत में मॉनसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण मॉनसून आगे नहीं बढ़ा.

छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में कब बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मुंबई सहित महाराष्ट्र में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार धीमी रही है, और महाराष्ट्र में इसकी रफ्तार लगभग थम सी गयी थी, लेकिन अब मॉनसून के मंगलवार से फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है. भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र के साथ-साथ तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, और छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार के कुछ और इलाकों में भी आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इस हफ्ते पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) होने की संभावना है. साथ ही, आज 22 जून, 2026 को मेघालय में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश (>20 सेमी) हो सकती है. उधर, देश के इस हिस्से में तेज गर्मी और लू का संकट बना हुए है. अगले 4-5 दिनों तक विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में, तथा अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में ऊष्ण लहर चलने की संभावना है.

इस साल कैसी होगी बारिश

दरअसल, मॉनसून ने इस साल तीन दिन की देरी से केरल में दस्तक दी, और भारत मौसम विभाग ने इस पूरे सीजन के दौरान औसत से कम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. भारत मौसम विभाग ने इस साल जून से सितम्बर के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में औसत से कम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. 29 मई को जारी सेकंड स्टेज-लॉन्ग रेंज फोरकास्ट में भारत मौसम विभाग ने कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन (जून से सितम्बर) के दौरान देशभर में Long Period Average का 90 फीसदी बारिश होने की संभावना है (मॉडल त्रुटि ± 4%).

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button