जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रहवासी  इलाके में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा 

युवक युवती समेत चौकीदार गिरफ्तार

रहवासी  इलाके में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा 
युवक युवती समेत चौकीदार गिरफ्तार

जबलपुर, यश भारत। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में आवासीय क्षेत्र के भीतर देह व्यापार का गोरखधंधा चलाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने कॉलोनी के एक मकान में छापा मारा, जहां से एक युवक, एक युवती और चौकीदार को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, सरस्वती कॉलोनी में पिछले कई दिनों से अलग-अलग युवकों और महिलाओं का आना-जाना देखा जा रहा था। इससे क्षेत्रवासियों को शक हुआ और उन्होंने थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने जब छापा मारा तो मौके पर देह व्यापार में लिप्त युवक और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया।
1761739131 WhatsApp Image 2025 10 29 at 4.53.15 PM

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान एक युवक-युवती ने किराए पर लिया था और लंबे समय से यहां पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button