मध्यप्रदेश एमपी यूनियन स्टूडेंट ने विवि का किया घेराव
सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवाज को किया बुलंद

जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम.. का गाना गाया और भगवान से आरडीवीवी प्रशासन को सद्बुद्धि देने की मांग की। मप्र छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि निजी कॉलेजों और रानीदुर्गावती विवि की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है। विवि परिसर में अभी तक सीसीटीवी कैमरे लगाए नहीं गए हैं जिसका नतीजा है कि आए-दिन यहां वाहन अैार मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। रानीदुर्गावती विवि की लायब्रेरी में नई शिक्षा नीति की किताबें नहीं हैं जिसके अभाव में छात्र फैल हो रहे हैं। यह सभी बातें मप्र छात्र संघ ने कहीं हैं। संगठन ने विवि प्रशासन से मांग की है कि भ्रष्टाचारी को खत्म करकेे विवि परिसर में सीसीटीवी कैमरे और पार्किंग का स्थल बनाया जाए।







