जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

स्पार्कल एग्ज़िबिशन में लगे प्रीमियम ब्रांड्स,विभिन्न शहरों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

होटल नर्मदा जैक्सन में दो दिवसीय आयोजन का समापन,खरीदारों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

जबलपुर, यश भारत। होटल नर्मदा जैक्सन में आयोजित दो दिवसीय स्पार्कल एग्ज़िबिशन का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 5 और 6 अगस्त तक चले इस आयोजन में जबलपुर सहित कटनी, रीवा, सतना और इंदौर के कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी करने के साथ नए उत्पादों की जानकारी भी ली।

वही रूपाली वाजपेयी, जो RO. & CO. – Indulge in Luxury की संस्थापक हैं, उन्होंने ने बताया कि जबलपुर में पहली बार आयोजित स्पार्कल एग्ज़िबिशन को लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला। उन्होंने कहा कि आयोजक रुचि के आमंत्रण पर उन्होंने स्टॉल क्रमांक 23 लगाया और पूरे आयोजन के दौरान उनके प्रीमियम कॉस्मेटिक्स, बॉडी केयर उत्पादों और गिफ्ट हैम्पर्स को लोगों ने खूब पसंद किया।
रूपाली वाजपेयी ने कहा कि स्पार्कल एग्ज़िबिशन हर शहर में अपनी अलग पहचान बना चुका है और त्योहारों के अवसर पर लोग इसका इंतजार करते हैं। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में जबलपुर में इससे भी अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स जुड़ेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी, रेडीमेड परिधान, फुटवेयर, बैग्स, होममेड प्रोडक्ट्स, रेज़िन आर्ट, होम डेकोर सहित कई श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध रहे। पूरे आयोजन के दौरान खरीदारों की अच्छी मौजूदगी से प्रदर्शकों में भी उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button